पंजाब के CM भगवंत मान ने पहुंचे होशियारपुर तहसील, कॉम्प्लेक्स में किया औचक निरीक्षण
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार होशियारपुर तहसील का कॉम्पलेक्स में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों से बातचीत की और आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि भगवंत मान ने कहा कि कल मैं 2 स्कूलों में गया था और अब होशियारपुर तहसील में आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं लोगों के लिए आया हूं ,हमेशा लोगों के बीच रहूंगा। उन्होंने कहा कि सीएम के तौर पर मैं यह प्रक्रिया लगातार जारी रखूंगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं कोई चैकिंग करने नहीं आया हूं, बल्कि समस्याएं सुनने आया हैं। जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं, इस बारे चैकिंग करने आया हूं। जनता से मिलकर बहुत सकून मिलता है। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीएम भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को यहां बेस कैंप बनाने का आदेश दिया ताकि लोगों को पेश आ रही समस्याओं से निपटा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि इस कैंप में तहसील में आने वाले लोगों को होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का शीघ्र ही हल किया जाए। उन्होंने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले समय यानी कि नए साल व लोहड़ी तक लोगों बड़े तोहफे दिए जाएं, ताकि किसी को भी कर्ज लेने की जरूरत न पड़े।
यह भी पढ़ें Punjab News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बस की सुविधा, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications