Punjab News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बस की सुविधा, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रूपनगर के दौरे पर पहुंचे। सीएम का यह दौरा प्रस्तावित दौरा नहीं बल्कि अचानक था। उन्होंने रूपनगर के मोरिंडा ब्लॉक के गांव सुखोमाजरा के सरकारी स्कूल का दौरा किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रूपनगर के दौरे पर पहुंचे। सीएम का यह दौरा प्रस्तावित दौरा नहीं बल्कि अचानक था। उन्होंने रूपनगर के मोरिंडा ब्लॉक के गांव सुखोमाजरा के सरकारी स्कूल का दौरा किया।
सरकारी स्कूलों में शुरू होगी बस सेवा
मुख्यमंत्री ने सभी से उनकी मुश्किलें और स्कूल की कमियों के बारे में पूछा। जिन्हें भी मुख्यमंत्री मान मिले। उन्हें कमियां पूछीं। भगवंत मान ने स्कूल की प्रिंसिपल को कहा कि वो यहां छापा मारने नहीं आए। कमियां दूर करने के लिए आए हैं। मोरिंडा में स्कूल ऑफ एमीनेंस सुक्खोमाजरा में स्कूल स्टाफ के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्कूल बस सेवा जल्द मुहैया करवाई जाएगी।

इन कक्षाओं के छात्रों को मिलेगी बस की सुविधा
सातवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा दी जा रही है। सातवीं, आठवीं, नौवीं क्लासों को एक घंटा पहले छुट्टी की जाएगी। उसके एक घंटे बाद दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास को छुट्टी की जाएगी। इससे वही बसें सुबह बच्चों को लेकर आएगी। इसके बाद वापस घरों तक छोड़ेगी।
हर विद्यालय को मिलेगी बस की सुविधा
स्कूल ऑफ एमीनेंस में ये सुविधा पहले दी जाएगी। इसके साथ ही जिन पांच-पांच गांवों का एक स्कूल है। वहां भी बस सेवा शुरू की जाएगी। मान ने स्टाफ को कहा कि सरकारी स्कूलों में दाखिला मुहिम के तहत अब अध्यापक अभिभावकों को स्कूल बस सेवा का दावा कर सकते हैं। कई विद्यार्थियों ने बताया कि वो पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन अब स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के मद्देनजर माता पिता ने उन्हें सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाया है। वो भी अब सरकारी स्कूल में पढ़कर खुश हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधकों से स्कूल में खाली पोस्टों, इमारत की कमी, फर्नीचर आदि की कमी के बारे में भी पूछा।












Click it and Unblock the Notifications