पंजाब सीएम भगवंत मान ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
देश भर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर देश के अन्नदाताओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किसान दिवस किसानों के हिमायती और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई पहल करने वाले देशे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्गीय चरण की जयंती पर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट लिखी। जिसमें पंजाब सीएम मान ने लिखा
भारत के 5वें प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि...चौधरी साहब ने किसानों और कृषकों की भलाई और कल्याण के लिए कई कार्य किए...चौधरी साहब की जयंती हर किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज हम समस्त कृषक समुदाय के साथ उन्हें आदरपूर्वक स्मरण करते हैं।
भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां के लगभग 60 प्रतिशत लोगों का जीवन आज भी कृषि पर ही निर्भर करता है। भारत में किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। इस देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बता दें किसानों के हिमायती और उनको सशक्त बनाने के वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष किसान दिवस की थीम Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience है।












Click it and Unblock the Notifications