पंजाब CM शपथ: भगवंत मान ने आज की “16” तारीख ही क्यों चुनी, क्या ये इनका लकी नंबर?
खटकड़ कलां (पंजाब): विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी जीत हुई। उसे अकेले 92 सीटें मिलीं। आज 16 मार्च को उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए क्या ये 16 तारीख यूं ही चुन ली गई?, नहीं जी..इसके पीछे मान से जुड़ी कई बातें हैं, जिससे यह दिन उनके लिए लकी माना जाता है। यहां हम बता रहे हैं आपको...
Recommended Video

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
मान ने 16 तारीख ही अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए क्यों चुनी ये सवाल बहुत से लोगों के मन में उठ रहा होगा। इस पर ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि, ये दिन उनके लिए लकी है। भगवंत मान के कई करीबी बताते हैं कि, मान इस नंबर को खुद के लिए लकी मानते हैं।

ये है कहानी 16 के नंबर वाली
मान की पहली कैसेट ‘गोभी दीए कच्चीए व्यापारणें आई' साल 1992 में 16 मई के दिन ही रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी कॉमेडी कैसेट ‘कुल्फी गर्मा-गर्म' इसी साल (1992) 16 दिसंबर को आई थी। जिससे उन्हें काफी सफलता मिली। कहा जाता है कि वे इससे रातों-रात स्टार बन गए। यहां पढ़िए विस्तार से।

राजनीति में भी रहा लकी
वर्ष 2014 में 16 मई को ही मान पहली बार संगरूर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे। उनकी यह पहली चुनावी जीत थी, जो उन्हें 16वें लोकसभा चुनाव में हासिल हुई थी। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है..कि उन्होंने 16वीं विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली। आज 16 मार्च को ही वे मुख्यमंत्री बन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications