Anti-Drugs Cycle Rally: सीएम मान ने चलाई साइकिल, बोले- नशे की लत से मुक्ति सरकार की प्राथमिकता
पंजाब में युवाओं बढ़ती नशे की लत को लेकर अब व्यापक स्तर पर पंजाब में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में आज शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें बड़े पैमाने पर लोग शामिल हुए। रैली में साइकिल चलाकर सीएम भगवंत मान ने युवाओं से नशे की लत में ना पड़ने की अपील की। इस दौरान मंच से उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं की याद दिलाते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि पंजाब को आगे ले जाने, बुरे प्रभावों से बचाने, नई पीढ़ी को सही रास्ते पर लाने और जो गलत रास्ते पर हैं उन्हें सही रास्ते पर लाने की सोच है।
सीएम भगवंत मान ने बृहस्पतिवार (16 नवंबर) को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। ये रैली मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत निकाली गई, सीएम सीएम मान ने भी साइकिल चलाई। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के परिसर से शुरू हुई इस रैली के लिए 25,000 लोगों ने पंजीकरण कराया था।

रैली को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि भारत में मादक पदार्थ के सेवन के खिलाफ देश की ये सबसे बड़ी साइकिल रैली है। उन्होंने कहा कि 13 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी मौजूद रहे।
इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कई बड़ी बातें कहीं। सीएम ने अपने भाषण की शुरूआत शहीद करतार सिंह सराभा को शहीदी दिवस पर याद करते हुए की। सीएम ने कहा, "आज हमने शहीद करतार सिंह सराभाजी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया है। मैं इस रैली में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करता हूं। अगर पंजाबियों ने कुछ ठान लिया तो वे उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। हम पंजाब से नशे के खात्मे के लिए प्रार्थना करने श्री हरमंदिर साहिब से गए हैं।"
सीएम मान ने साफ किया कि साइकिल रैली कोई कोई राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि पंजाब को आगे ले जाने, बुरे प्रभावों से बचाने, नई पीढ़ी को सही रास्ते पर लाने और जो गलत रास्ते पर हैं उन्हें सही रास्ते पर लाने की सोच है। उन्होंने कहा कि युवा अगर नशे के लत से बाहर निकलते हैं तो बेहतर होगा। सीएम ने पंजाब सरकार के प्रयासों को जिक्र करते हुए कहा, पंजाब नाचने लगा और रोजगार की रोशनी में आ गया। पंजाब पुलिस में हर साल 2200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मान ने कहा, "जिस तरह मकान मालिक का कर्तव्य परिवार की देखभाल करना होता है वैसे ही राज्य के मुखिया के तौर पर मेरा भी कर्तव्य है कि जहां युवा अच्छी चीजों के बारे में बात करें, वहां मैं मौजूद रहूं।"












Click it and Unblock the Notifications