Punjab: दिल्ली लौटे अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने संभाली चुनावी प्रचार की कमान
Punjab News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इसी को लेकर जानकारी मिल रही है कि केजरीवाल को अपने शुक्रवार को अपने सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।
25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवे चरण के तह तदिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग होनी है। मतदान से पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर बड़ी राहत दी थी। जिसके बाद केजरीवाल ने भी तिहाड़ जेल से बाहर निकलकर पंजाब और दिल्ली में चुनाव प्रचार और रोड शो शुरू कर दिए है।

मिली जानकारी के मुताबिक उकेजरीवाल अमृतसर से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर और करतारपुर में रोड शो किया है।
ज्ञात हो कि केजरीवाल का आज शुक्रवार को अमृतसर के श्री राम तीर्थ जाने का प्रोग्राम था, किंतु आखिरी समय में उनको रद्द करना पड़ा। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान केवल अमृतसर में ही रुके हैं। वह गुरुवार तकरीबन 2 बजे अमृतसर पहुंच गए थे। इसके बाद वे सीधा होटल गए और वहां से गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे। अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ भी पहुंचे थे। शाम 6 बजे के लगभग रोड शो भी निकाला। अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए प्रचार किया था ।
यह भी पढ़ें Punjab: हमने देश नहीं लूटा, अपनी मेहनत से पाया है मुकाम, गुरदासपुर में विपक्षियों पर बरसे सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications