दिवाली पर पंजाब के युवाओं को मिला तोहफा, सीएम ने 583 युवक-युवतियों को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली के मौके पर पंजाब के युवक- युवतियों को खास तोहफा दिया है। पंजाब की आप सरकार के मिशन रोजगार के तहत शुक्रवार को सीएम मान ने राज्‍य के 583 युवक-युवतियों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे।पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्‍न विभागों में जिन अभ्‍यथिर्यों की नई भर्ती हुई है, उनके लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

bhagwant maan

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य सरकार के विभिन्‍न विभागों में जिन युवाओं को नौकरियां मिली हैं उन्‍हें संबोधित करते हुए सीएम ने कहा उनकी सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की है। इसलिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मिशन रोजगार शुरू किया था।

सीएम मान ने कहा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का उद्देश्‍य राज्‍य के सामाजिक और आर्थिक विकास में युवा सक्रिय भागीदारी करें।

सीएम ने कहा इस शुभ दिन पर पंजाब के नव जवान पंजाब सरकार परिवार का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं। आपने कठिन परीक्षा मेहनत करके पास की है मैं आपके उत्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं।

बता दें पंजाब सरकार को आज 583 युवक- युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले थे लेकिन इनमें से 13 नियुक्तियों का मामला कोर्ट पहुंच गया। उन 13 नियुक्तियों के बारे में सीएम भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि जिन 13 कैंडीडेट की नौकरियां पर रोक लगी है उनका केस कोर्ट में सरकार लड़ेगी क्‍योंकि बेरोजगार कहां से केस लड़ने के लिए पैसा लाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+