पंजाब के CM भगवंत मान ने नूंह बस हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Haryana Bus Accident: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के नूंह में तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के नूंह में तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लगने से एक बड़े हादसे की खबर मिली है,जिसमें पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना से धार्मिक स्थानों की यात्रा पर गए पंजाबियों की दर्दनाक मौत की खबर है और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं. सरकार परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

ज्ञात हो कि शुक्रवार रात हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी,जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक बस करीब 60 तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी। सभी यात्री पंजाब और चंडीगढ़ के उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन गए थे।
हरियाणा के नूंह में तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लगने से एक बड़े हादसे की खबर मिली है...जिसमें पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना से धार्मिक स्थानों की यात्रा पर गए पंजाबियों की दर्दनाक मौत की खबर है और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है …
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications