पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र में किया कांग्रेस के पक्ष में रोड शो, कहा- भाजपा का नहीं होगा बेड़ा पार
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को हरियाणा के कैथल में कांग्रेसी नेता सतबीर भाना द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान और जनता के हक अधिकार को खत्म करने में लगी है। एकजुट हो जाओ, भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दो। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं।
कैथल में आयोजित चुनावी रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। पहले दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया। अब हरियाणा में बदलाव होकर रहेगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार ने बिजली पानी शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार से काम किया है,उससे जनता पूरी तरीके से खुश नजर आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती बेरोजगारी गरीबी, बढ़ता अपराध लगातार किसान, मजदूर, व्यापारिक कर्मचारियों के हक अधिकार को केंद्र की मोदी सरकार नजरअंदाज करने में लगी है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कहती है 400 पार मैं कहता हूं, अबकी बार नहीं होगा बेड़ा पार।
यह भी पढ़ें Punjab News: अंबेडकर की तस्वीर लेकर CM भगवंत मान ने मांगे वोट, कहा- संविधान आज खतरे में है, इसे बचाइए












Click it and Unblock the Notifications