Punjab: सीएम भगवंत मान ने राजासांसी में किया रोड शो, कुलदीप सिंह धालीवाल ने लिए मांगे वोट
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में रोड शो आयोजित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका राजासांसी में रोड शो के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एक जून को आप के हक में वोट डालकर धालीवाल को संसद में भेजें। भगवंत मान ने धालीवाल की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वह मेहनती मंत्री हैं।
सीएम भगवंत मान ने हल्का राजासांसी में रोड शो के दौरान अपील करते हुए कहा कि एक जून को लोग आम आदमी पार्टी के हक में मतदान करें और धालीवाल को संसद में भेजें। सीएम भगवंत मान ने बताया कि धालीवाल मौजूदा समय में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने दस हजार एकड़ जमीन छुड़वाई है।

पंजाब में लोकसभा चुनाव के मध्य, अकाली दल को निरंतर झटके मिल रहे हैं। 1 जून को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होने वाली है। मतदान से पूर्व ही अली खान बग्गा, जो कि पूर्व मंत्री भी थे, और कई पार्षदों समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन सभी नेताओं को सीएम भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।
यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान का NDA पर प्रहार, हमारी एकता मजबूत है, BJP इसे तोड़ नहीं सकती












Click it and Unblock the Notifications