भगत सिंह के नाम शहीद दिवस की 23 मार्च को रहेगी छुट्टी, पंजाब CM मान ने प्रस्ताव पारित किया

चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक 'सरदार भगत सिंह' के नाम पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। मान ने पंजाब राज्य विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित करने का भी प्रस्ताव पारित करवा दिया है। यानी अब विधायक विधानसभा में भगत सिंह की झलक देख सकेंगे।

Recommended Video

    Punjab: CM Mann का ऐलान, Bhagat Singh के शहादत दिवस पर Punjab में रहेगी छुट्टी | वनइंडिया हिंदी
    Punjab CM Bhagwant Mann declares a public holiday on March 23, Bhagat Singh Shaheed Diwas

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्कूलों-कॉलेजों के बच्चों और उनके अध्यापकों को हुसैनीवाला और खटकड़कलां पहुंच कर इतिहास की जानकारी हासिल करने को भी कहा है। मान की तरफ से 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की बरसी पर पंजाब में अवकाश का ऐलान किया गया है। वहीं, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसका विरोध किया है। उन्होंने 23 मार्च को अवकाश को गैरजरूरी बताया तो मान ने उनसे पूछा कि आप बता सकते हैं कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब है? राजा वड़िंग जवाब नहीं दे सके तो मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिवस होता है।

    Punjab CM Bhagwant Mann declares a public holiday on March 23, Bhagat Singh Shaheed Diwas

    मान ने कहा कि, जब नेताओं को भगतसिंह के जन्मदिवस के बारे में नहीं पता तो अच्छा नहीं है। इसलिए हमारी सरकार में अब नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए ही फैसला लिया गया है। सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी विधानसभा में लगेगी। बताया जा रहा है​ कि, कांग्रेस के विधायक प्रताप बाजवा ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी।

    आज यानी कि, मंगलवार सुबह को पंजाब विधानसभा के सत्र का अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हुई थी। इस अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद के प्रस्ताव पर बहस विधानसभा के अगले सत्र तक टाल दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+