पंजाब का कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा आज से हो जाएगा फ्री, सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर ऐलान किया कि आज से कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann: एक्सप्रेसवे पर जहां 01 अप्रैल से सफर करना महंगा हो गया है। वहीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने के बड़ा ऐलान किया है। इस बात की जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।

दरअसल, राज्य सरकार के टोल प्लाजा को बंद करने का अभियान सीएम भगवंत मान द्वारा छेड़ा गया, जो लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम मान खुद जाकर टोल प्लाजा बंद करवाएंगे।

बता दें, इस बाबत सीएम मान ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें लिखा, 'लोगों के पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज कीरतपुर साहब-सी आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री कर दिया जाएगा। इससे लोगों के एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे।'

उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि कंपनी ने टोल प्लाजा की मियाद 582 दिन बढ़ाने के लिए अर्जी दी थी, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंपनी ने सरकार के साथ जो एग्रीमेंट किया था उसका उल्लंघन किया है। जल्द ही इसका सारा खुलासा करेंगे।

Recommended Video

    Amritpal Singh Surrenders: CM Bhagwant Mann ने अमृतपाल के सरेंडर पर कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवंत ने मान जिस तरह से होशियारपुर में टोल प्लाजा बंद करने के बाद कंपनी की पोल पट्टियां खोली थीं। उसी प्रकार से कीरतपुर साहिब में भी टोल प्लाजा कंपनी के भी कई राज खोलने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+