CM मान बोले- 6 हजार महिलाओं को आंगनबाड़ी में मिलेगी नौकरी, हमने 4 गारंटियां पूरी कर दीं
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज महिलाओं के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज मैं अपनी बहनों को खास तोहफा दे रहा हूं...। हम 6 हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरेंगे। जो बहने योग्य हैं, रोजगार चाहती हैं.. वे डिग्री के अनुसार इसके लिए फॉर्म भर सकती हैं।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, 'हमने वादा किया था महिलाओं को आर्थिक मदद देंगे, वो हमने किया। अब रोजगार भी देंगे। जो मेरी बहनें नौकरी के काबिल हैं, उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। अब मौके हैं, कोई रिश्वत नहीं, कोई सिफारिश नहीं...हम योग्यता के आधार पर नौकरी देंगे।'
बता दें कि, आज बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुनिया के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि, आप की सरकार बने अभी छह माह भी पूरे नहीं हुए और सरकार ने 4 गारंटियां पूरी कर दी हैं। हमने कुछ ऐसी गारंटियां भी पूरी कीं, जो पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके एजेंडे में नहीं थीं।'

मुख्यमंत्री मान ने एक तरफ जहां पंजाब के लोगों में आप सरकार के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए महिलाओं को अगले दो-तीन माह में नौकरी देने की बात कही, वहीं, राज्य के बेरोजगारों को भी उनकी योग्यता मुताबिक आने वाले दिनों में नौकरी दिए जाने का भरोसा दिया। इस दौरान आप के एक नेता ने मान की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अपनी सरकार की पहली राखी के अवसर पर प्रदेश में 6 हजार महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी देने का ऐलान किया है...यह बड़ी बात है।
इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने शिरोमणि अकाली दल के विघटन पर गए पूछे सवाल पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह उनका अंदरूनी मामला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनके बत्तीस दांत हैं और शिअद को लेकर हमारी कही बात सच साबित हो रही है। शिअद की शुरुआत 1920 में हुई और 100 साल बाद साल 2019 में खत्म हो जाएगी। आज इनके अंदरूनी हालात देखते हुए लगता है कि वह खात्मे की ओर हैं। क्योंकि इनकी ग्राउंड सपोर्ट खत्म हो गई है।'












Click it and Unblock the Notifications