पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सामने आई ये वजह

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए हाल में एक चिट्ठी लिखी। उस चिट्ठी में उन्होंने क्या लिखा, इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। अब उसकी वजह सामने आ गई है। बताया गया है कि, मुख्यमंत्री मान ने अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वरूप में किसी तरह के बदलाव को रोकने के लिए दखल देने की मांग की थी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann wrote a letter to Union Home Minister Amit Shah, know what is the reason

मुख्यमंत्री मान ने अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखी चिट्ठी में कहा कि राज्य सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी में तब्दील करने की संभावना को जांचने के किसी भी कदम की जोरदार विरोध करेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को बताया कि राज्य सरकार यूनिवर्सिटी के स्वरूप में कोई भी बदलाव नहीं चाहेगी। यूनिवर्सिटी के मौजूदा रुतबे की पुष्टि अदालत द्वारा पास किए अलग-अलग फ़ैसलों में भी की गई है। चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि, पंजाब यूनिवर्सिटी अपनी शुरुआत से लेकर पंजाब में अपना कामकाज निरंतर और बिना किसी रुकावट के कर रही है। उन्होंने कहा कि, पंजाब पुनर्गठन एक्ट, 1966 की धारा 72 की उप धारा (4) के मुताबिक यूनिवर्सिटी की देखभाल संबंधित घटती ग्रांट सम्बन्धित राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से क्रमवार 20ः 20ः 20ः 40 के अनुपात में भरी जाती थी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann wrote a letter to Union Home Minister Amit Shah, know what is the reason

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ने इस हिस्सेदारी वाले समझौते से हाथ खींचने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा सरकार ने तो अपने कॉलेजों की पंजाब यूनिवर्सिटी की मान्यता भी वापस ले ली है। मगर..हम यह चाहते हैं कि केंद्र सरकार अब हमारी यूनिवर्सिटी में कोई बदलाव न करे। चिट्ठी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इसका अनुरोध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+