CM मान बोले- गैंगस्‍टर AAP की सरकार के छह महीने में पैदा नहीं हुए, कांग्रेस-अकाली सरकारों ने संरक्षण किया

गैंगस्‍टर AAP की सरकार के छह महीने में पैदा नहीं हुए, कांग्रेस-अकाली सरकारों ने संरक्षण दिया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, गैंगस्टर आप सरकार के छह महीने में पैदा नहीं हुए, बल्कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने उनका संरक्षण किया।' मान ने आगे कहा, "इन पार्टियों और उनके नेताओं ने युवाओं को बंदूकें सौंपकर उन्‍हें अपने निहित स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया।"

Punjab: Chief Minister Bhagwant Mann targets Congress and SAD

गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से भागने को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, हमारी सरकार में गैंगस्‍टरों पर कार्रवाई हुई है। मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें चार शार्प शूटर समेत 28 को गिरफ्तार किया गया है। टीनू के सवाल पर मान ने कहा, 'सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक टीनू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है, जो रविवार को पुलिस हिरासत से भाग गया था।'

उन्होंने कहा कि, पुलिस अधिकारी प्रीतपाल सिंह को तत्‍काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद उन्हें अदालत ने 7 अक्टूबर तक के रिमांड पर भेज दिया है। मान ने कहा कि, गैंगस्टर को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है और वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

इससे पहले शून्यकाल के दौरान, विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गैंगस्टर के भागने को लेकर आप सरकार की खिंचाई की और इस मुद्दे पर सीएम से बयान मांगा। तब पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बाजवा को जवाब देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही है, जो पिछली सरकारों के दौरान बिगड़ गई थी। वहीं, विधानसभा में अपनी सरकार द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मान ने कहा कि, हमने दिखा दिया कि हमारे पास पूर्ण समर्थन है।

'कांग्रेस आत्‍ममंथन करे, आप पर उंगली न उठाए'

'कांग्रेस आत्‍ममंथन करे, आप पर उंगली न उठाए'

पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस विधायक बाजवा पर भाजपा की 'बी' टीम के रूप में काम करने के लिए का आरोप लगाया। अरोड़ा ने कहा कि, कांग्रेस को आप सरकार पर उंगली उठाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए, और हमारी सरकार की ओर से असामाजिक गतिविधियों में शामिल दोषियों के खिलाफ कुछ ही समय में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अरोड़ा ने कांग्रेस नेता पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या आपकी सरकार के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब नहीं थी," उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति पलक झपकते ही खराब नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "हम पिछली सरकारों द्वारा बनाई गई गंदगी को साफ कर रहे हैं।"

'सरकार कानूनी मोर्चे पर हर संभव प्रयास कर रही'

'सरकार कानूनी मोर्चे पर हर संभव प्रयास कर रही'

2015 की बेअदबी के मुद्दे पर बोलते हुए, सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार बरगारी घटना के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि दोषियों को पकड़ने के लिए मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी करें, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानूनी मोर्चे पर भी हर संभव प्रयास कर रही है ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

'जिन्‍हें भाजपा ने नहीं लिया, अंदाजा लगाएं वे कितने भ्रष्ट होंगे'

'जिन्‍हें भाजपा ने नहीं लिया, अंदाजा लगाएं वे कितने भ्रष्ट होंगे'

मान ने कथित तौर पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने कुछ सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि हालांकि, भाजपा ने पूर्व सीएम के कुछ समर्थकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण उनके लिए "दरवाजे बंद" किए हैं। मान ने कहा कि, अगर भाजपा ऐसे नेताओं को प्रवेश देने से मना कर रही है तो कोई अंदाजा लगा सकता है कि वे कितने भ्रष्ट होंगे।'

फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

मुख्यमंत्री ने राज्य में धान की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+