हमें आए 6 महीने ही हुए हैं, पंजाब में 20 हजार नौकरियां दे दीं, किसी से एक रुपया भी नहीं मांगा गया: CM मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि, सूबे में उनकी सरकार आए 6 महीने ही हुए हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जगा दिया है। मान ने कहा कि, पहले लोग आए रोज टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते रहते थे। मगर, अब लोगों को लगता है कि अच्छी सरकार आई है, जो रोजगार देते जा रही है। मान ने कहा कि, 'हम 20 हजार नौकरियां दे चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई एक आदमी भी ये कह देगा कि उससे एक रुपया भी मांगा गया हो।'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर अपनी स्पीच का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि, पंजाबियों को यह विश्वास हो गया है कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वही करती है।'












Click it and Unblock the Notifications