पंजाब में यहां स्थापित होंगे मेडिकल कॉलेज और कृषि कॉलेज, CM मान ने दी मंजूरी
मालेरकोटला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में दो स्थानों पर मेडिकल कॉलेज और कृषि कॉलेज के लिए मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मालेरकोटला में कोट शेरवानी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा कलानौर (गुरदासपुर) में कृषि कॉलेज बनेगा। उन्होंने कहा कि,जो मेडिकल कॉलेज हमारी सरकार बनवाएगी, वो पंजाब, और खासतौर पर मालवा क्षेत्र को मानक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

भगवंत मान ने यह भी कहा कि, मालेरकोटला के कोट शेरवानी में बनने वाला मेडिकल कॉलेज मालेरकोटला को देश के नक्शे पर चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के कलानौर कस्बे में कृषि कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि, सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे प्रमुख शैक्षिक संस्थान समय की जरूरत हैं, जिससे इसकी तरक्की और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित बन सके। आज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि वह यह सुनिश्चित बनाएं कि केंद्र सरकार की सहायता से बन रहे इन दोनों गौरवमयी प्रोजेक्टों का काम समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और राज्य के सर्वांगीण विकास को और गति दी जाएगी।

आप के नेताओं ने भी बताया कि, सीएम ने मालेरकोटला जिले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर (गुरदासपुर) में कृषि कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया। उस दौरान सीएम भगवंत मान ने आशा जताई कि यह मेडिकल कॉलेज पंजाब और खासतौर पर मालवा क्षेत्र को मानक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी












Click it and Unblock the Notifications