पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश पर्व की दी बधाई
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब वासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम मान ने ट्वीट किया कि पूरी दुनिया में हर धर्म के लोगों द्वारा सम्मान किए जाते प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरु नानक देव जी जिन्होंने कर्म और धर्म को बराबर रखा। गुरु साहिब जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर देश विदेशों में रहती संगतों को बहुत-बहुत बधाई। ज्ञात हो कि आज श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व बेहद ही श्रद्धा से मनाया जा रहा है।

आज सोमवार को पूरे देश में गुरुनानक जयंती को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पवित्र दिन को यादगार बनने के लिए इसके साथ ही पंजाब में आज से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई। गौरतलब है कि कार्तिक मास को पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत बहुत पवित्र माना गया है। इसी तिथि को सिखो पर पहले गुरु गुरुनानक देव का जन्म हुआ था,इसलिए हर साल कार्तिक मास को पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरुनानक जयंती और प्रकाश पर्व के तौर पर भी मनाया जाता है। वहीं इस दिन को हिंदू "देव दीपावली" भी कहते हैं। यह दीपावली और कार्तिक मास का अंतिम दिवस भी है।
यह भी पढ़ें पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना,जानिए स्कीम से जुडी जरूरी बातें












Click it and Unblock the Notifications