पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना,जानिए स्कीम से जुडी जरूरी बातें
Punjab:पंजाब में गुरुनानक देव की जयंती पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का आगाज किया गया है। सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के माध्यम से श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। जबकि श्री तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता ज्वालाजी, चिंतपूर्णी देवी, श्री अमृतसर साहिब, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा बसों के जरिये से करवाई जाएगी। यह बड़ी बात है कि जब किसी धार्मिक स्थान पर श्रद्धालु पहुंचेंगे तो वहां उनकी भाषा में तैनात गाइड भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब सरकार लगभग 50 हजार के करीब यात्रियों को धार्मिक स्थलों पर ले जाने की तैयारी में है। शासन ने इसके लिए कमेटी गठित है। लोगों को फॉर्म उपलब्ध भरवाए जा रहे हैं,जिसमे विधायक के हस्ताक्षर और मुहर की आवश्यकता होगी। जिसे संबंधित जिले के डीसी कार्यालयों में जमा करवाने के बाद कमेटी यात्रियों की सूची तैयार कर लेगी।
यह भी पढ़ें पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications