पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर के साथ यूं मनाई पहली दिवाली, पत्‍नी ने शेयर की तस्‍वीरें

Punjab diwali news: रोशनी का त्योहार दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। कई राजनेताओं ने त्योहार को खास तरीके से मनाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए यह त्योहार इसलिए भी खास था क्योंकि गुरप्रीत कौर से शादी करने के बाद यह उनकी पहली दिवाली थी। भगवंत मान ने इस साल मार्च में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and his wife Gurpreet Kaur celebrated Diwali, shared photos

उनकी पत्नी ने ट्विटर पर घर में सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। तस्‍वीर में वे दोनों कैमरे के लिए पोज़ देते हुए दिखाई दे हैं, बैकग्राउंड में उनका रोशन घर दिख रहा है। मुख्यमंत्री जहां सफेद कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं, वहीं पीले रंग की पगड़ी भी पहने हैं। उनकी पत्नी पीले रंग का सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। दीवाली के अवसर पर, सीएम मान और उनकी पत्नी ने मोहाली में गुरुद्वारा अम्ब साहिब में पूजा-अर्चना की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़क किनारे एक विक्रेता से कुछ दीये भी खरीदे। ये दीये उन्‍होंने मकान पर जलाए।
हरियाणा और पंजाब दोनों जगहों पर लोग खरीदारी के लिए बाजारों में नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में, विशेष रूप से महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों और पूजा स्थलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अमृतसर में, स्वर्ण मंदिर, पवित्र सिख धर्मस्थल, को विशेष रूप से दिवाली के लिए सजाया गया है।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and his wife Gurpreet Kaur celebrated Diwali, shared photos

मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई जो सुबह से शुरू हुई और शाम तक जारी रही। एक अधिकारी ने बताया कि, पंजाब सरकार ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए रात 8 बजे से रात 10 बजे तक दो घंटे का समय दिया है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने राज्य में केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। चंडीगढ़ ने भी दिवाली पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+