आप की सरकार के मंत्रियों की सूची: जानिए किस-किसने ने ली शपथ, मान की कैबिनेट में कितने मंत्री

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत सरकार की कैबिनेट तैयार हो गई। आज राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन विधायकों में 8 पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं, एक महिला भी मंत्री बनाई गई है। वो है- डॉ. बलजीत कौर। वह दूसरी ऐसी विधायक थीं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले विधायक हरपाल चीमा ने मंत्रीपद की शपथ ली। वे आप सरकार के दलित चेहरा बताए जाते हैं। उनके अलावा हरभजन सिंह ETO ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

पंजाब सरकार के मंत्रियों की शपथ

पंजाब सरकार के मंत्रियों की शपथ

आज पंजाब में 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, इस अभी शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 2 बजे मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। बताया जा रहा है​ कि, पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसलिए 7 नए मंत्रियों के लिए बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने बुधवार को पंजाब के सीएम के पद की शपथ ली थी। यह समारोह भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हुआ था। आज 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिनमें पहले 5 मंत्रियों में 4 दलित विधायकों ने शपथ ली।

Recommended Video

    Punjab cabinet oath: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, इन 10 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ | वनइंडिया हिंदी
    आज इन 10 ने ली शपथ

    आज इन 10 ने ली शपथ

    1. हरपाल चीमा
    2. डॉ. बलजीत कौर
    3. हरभजन सिंह ETO
    4. डॉ. विजय सिंगला
    5. लालचंद कटारूचक्क
    6. गुरमीत सिंह मीत हेयर
    7. कुलदीप धालीवाल
    8. लालजीत सिंह भुल्लर
    9. ब्रह्मशंकर जिंपा
    10. हरजोत बैंस।
    मंत्रिमंडल से ये बड़े चेहरे बाहर

    मंत्रिमंडल से ये बड़े चेहरे बाहर

    अभी तक के शपथ समारोह में पंजाब में आप सरकार के मंत्रिमंडल से जो बड़े चेहरे बाहर हैं, उनमें अमन अरोड़ा, सर्वजीत माणुके और बलजिंदर कौर शामिल हैं। ये कुछ वो चेहरे हैं, जिनके चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की चर्चा थी।

    सबसे बड़ी जीत रही अरोड़ा की

    सबसे बड़ी जीत रही अरोड़ा की

    पंजाब में अमन अरोड़ा भले ही मंत्री न बने हों, लेकिन वो आप के ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने पंजाब चुनाव कुल 117 सीटों में से अपनी सीट पर 75,277 के अंतर से हासिल की थी। उन्होंने सुनाम से कांग्रेस के जसविंदर धीमान को हराया। अमन अरोड़ा की सबसे बड़ी जीत होने के चलते यह चर्चा थी कि मंत्री बनाने के साथ उन्हें अहम वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है, लेकिन वह पहली सूची से ही गायब हो गए।

    बन सकते हैं कुल 18 मंत्री

    बन सकते हैं कुल 18 मंत्री

    हालांकि, अभी यह बात सामने आई है कि, पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। जिनमें CM भगवंत मान और 10 मंत्री अब बन चुके हैं। तो 7 मंत्री और बनने बाकी हैं। जो 7 नए मंत्री बनने बाकी हैं, उनमें अरोड़ा को जगह दी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+