Punjab Bypoll Chunav 2024: पंजाब की इन 4 सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानिए कब है वोटिंग?
Punjab Bypoll Election 2024 Dates: आज चुनाव आयोग ने 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की भी घोषणा की है।
मालूम हो कि इन 14 राज्यों में पंजाब में चार विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिन सीटों पर इलेक्शन होना है, उनके नाम है बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा, जिन पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

आइए जानते हैं कि इन सीटों पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?
- बरनाला: AAP विधायक गुरमीत मीत हेयर अब सांसद बन गए हैं इसलिए यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
- डेरा बाबा नानक: कांग्रेस विधायक सुखजिंदर रंधावा एमपी बन गए इसलिए ये सीट खाली हुई है।
- चब्बेवाल: AAP विधायक राज कुमार चब्बेवाल mp बन गए इसलिए सीट रिक्त है।
- गिद्दड़बाहा: कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी सांसद बन गए इसलिए ये सीट खाली हुई।
पंजाब उपचुनाव राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। पंजाब की राजनीति में मुख्य रूप से तीन दल सक्रिय हैं: आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP)। आम आदमी पार्टी, जो वर्तमान में पंजाब में सत्ताधारी पार्टी है, अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
वहीं, कांग्रेस भी वापसी के प्रयास में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी, जो अब तक राज्य में अपेक्षाकृत कमजोर रही है, इस उपचुनाव के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
प्रमुख मुद्दे
- कृषि हमेशा से पंजाब की राजनीति में सबसे बड़ा मुद्दा है।
- बेरोजगारी पंजाब के युवाओं के लिए एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। युवा वोटरों का झुकाव किस दल की ओर होगा, यह देखने योग्य होगा।
- पंजाब में नशाखोरी की समस्या ने पिछले कुछ वर्षों में गंभीर रूप धारण कर लिया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
- सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता की असंतुष्टि चुनावी मुद्दा बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications