Punjab: पंजाब में भाजपा का बड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते चार नेता निष्कासित, देखें लिस्ट
Punjab BJP News: पंजाब में अपने पुराने साथी शिरोमणि अकाली दल से अलग होने के बाद सियासी जमीन मजबूत कर रही भाजपा ने अपने ही नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते चार नेताओं को निष्कासित कर दिया।
होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते बाहर का रास्ता दिखाया है। पंजाब बीजेपी के जेनरल सेक्रेटरी जीवन गुप्ता ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप के में जिन 4 नेताओं को निष्कासित किया है, उनमें होशियारपुर के गढ़शंकर से निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह का नाम है।
बीजेपी ने अपने आदेश पत्र में पार्टी के आर्टिकल XXV का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष और अनुशासन समिति के बीच हुए विचार विमर्श के बाद यह कार्रवाई करने की बात कही है।
पंजाब बीजेपी जेनरल सेक्रेटरी जीवन गुप्ता की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के फैसले के अनुसार, सभी चारों को पार्टी से निष्कासित किया जाता है। चारों नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों/कार्यों, अगर कोई हो तो उससे तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
पंजाब में हुई इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सूबे में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई है। ऐसे में पार्टी नेतृव ने कड़ा संदेश देते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि किसी तरह से पार्टी विरोधी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications