पंजाब BJP अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने 'कांग्रेस को वोट देने' की कही बात, कहा- AAP को दिया तो गद्दार कहलाओगे

चंडीगढ़, 20। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कांग्रेस पार्टी को वोट देने की बात कर रहे हैं। वोटिंग वाले दिन अश्विनी शर्मा का ये वीडियो एक बड़े विवाद की वजह बन गया है। वायरल वीडियो एक जनसभा का है, जिसमें अश्विनी शर्मा पहले तो आदमी पार्टी पर निशाना साधते हैं और फिर कांग्रेस को वोट देने का बयान दे देते हैं।

Ashwani Sharma

क्या कहा है अश्विनी शर्मा ने?

दरअसल, पठानकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी शर्मा वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब है किसी आतंकवादी को वोट देना, पंजाब को तोड़ने वाले लोगों को वोट देना। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई बंदा आम आदमी पार्टी को वोट देगा तो वो अपने देश और अपने पंजाब से गद्दारी करेगा, अगर आपको बीजेपी को वोट नहीं देना है तो इससे अच्छा कांग्रेस को दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को नहीं।

वीडियो पर अश्विनी शर्मा की प्रतिक्रिया

अश्विनी शर्मा का ये वीडियो वायरल हो जाने के बाद उन्होंने अपना स्पष्टीकरण भी दिया है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि उनके बयान को उनके राजनीतिक विरोधियों ने तोड़ा मरोड़ा है। अश्विनी शर्मा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर मतदान भी करके आए। वीडियो के आने के बाद अभी तक बीजेपी हाईकमान से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अगर ये वीडियो हाईकमान तक जाता है तो जाहिर सी बात है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

पंजाब में आज डाले गए वोट

आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को वोट डाले गए। पंजाब में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हो गए हैं। पंजाब में मुकाबला त्रिकोणीय है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा इस बार बीजेपी कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+