पंजाब: अकाली दल को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए कई पार्षद और कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में अकाली दल को एक के बाद एक झटका लग रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान होगा। पंजाब में मतदान से पहले शिरोमणि अकाली दल के संगरूर से पूर्व मंत्री अली खान बग्गा, कई पार्षदो और सैंकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। सीएम भगवंत मान ने संगरूर ही नहीं अकाली दल को फरीदकोट में भी अकाली दल को बड़ा झटका लगा है।

अकाली दल के पीएसी मेंबर राजिंदर दास रिंकू अपने साथियों के साथ आप में शामिल हो गए हैं। याद रहे इससे पहले राजिंदर दास रिंकू को अकाली दल ने कुछ दिन पूर्व ही पीएसी का सदस्य बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications