पंजाब: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम चरणजीत चन्नी का बड़ा ऐलान, इतने रुपए सस्ती हुई बिजली

चंडीगढ, 01 नवंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐतिहासिक फैसले की घोषणा की। सोमवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में बिजली की कीमतों में 3 रुपए की कटौती की गई है। इस फैसले से पंजाब की जनता को राहत मिली है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही पंजाब में चुनाव जीतने के बाद 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कर चुके हैं।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: CM Channi का ऐलान, बिजली की दरों में 3 रुपये की कटौती | वनइंडिया हिंदी
    Punjab: Big announcement of CM charanjit singh channi electricity became cheaper Rs 3 per unit

    पंजाब में बिजली पहले भी चुनावी मुद्दा रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिजली के दरो में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती करने की घोषणा की है। हालांकि कैबिनेट मीटिंग से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब सरकार दिल्ली की तरह ही राज्य में कुछ यूनिट बिजली मुफ्त दे सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सोमवार को पंजाब में बिजली की कीमतों को लेकर ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की। बैठक में सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि पंजाब के लोगों को या तो सस्ती बिजली चाहिए या भी 300 यूनिट फ्री दी जाए।

    यह भी पढ़ें: पंजाब: क्या कैप्टन की काट के लिए CM चन्नी तैयार करेंगे रणनीति, जानिए क्या है पूरा मामला ?

    सर्वे में ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें सस्ती बिजली चाहिए, इसकी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने दरों में कटौती का ऐलान किया। सीएम चन्नी ने कहा, पंजाब में प्रति यूनिट तीन रुपये बिजली के दाम सस्ते किए जा रहे हैं, यह कटौती शून्य से 7 किलो वॉट तक की दरों में की गई है। पहले 100 यूनिट तक 4.19 रुपये देने पड़ते थे। अब उसमें प्रति यूनिट तीन रुपये की कमी होगी। पंजाब कैबिनेट ने जीवीके गोइंदवाल साहिब पीपीए को खत्म करने के पीएसपीसीएल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जो 6-7 रुपए प्रति यूनिट पर बिजली मुहैया करा रहा था। अब पंजाब ने अपने स्वयं के 500 मेगावाट के टेंडर की घोषणा की है। बिजली की दर 2.38 रुपये प्रति यूनिट होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+