पंजाब: नशा के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़

Punjab News: नशा के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार की मुहिम बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच मान सरकार की पुलिस ने नशा तस्करों को बड़ा झटका दिया है। सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध चल रहा है। पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

पुलिस ने पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा संचालित सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि 2 किलोग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) बरामद करने के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पंजाब: नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़

आरोपी के कब्जे से पांच जिंदा कारतूस के साथ .30 बोर चीनी पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमृतसर के गांव गग्गरमल निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिमर मान के रूप में हुई है। आइस ड्रग्स की एक खेप जब्त करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस के साथ .30 बोर चीनी पिस्तौल भी बरामद की है।

आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों पठान और आमेर के संपर्क में था

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित तस्करों पठान और आमेर के संपर्क में था। उसे ड्रोन के जरिए सीमा पार से आइस ड्रग्स और हथियार सप्लाई कर रहे थे।

तस्करों के खिलाफ जांच जारी

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी राज्य भर में आइस ड्रग्स की आपूर्ति करते थे, जबकि आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- अकाली पर सीएम भगवंत मान का हमला, बोले- 15 साल प्रदेश को इन लोगों ने लूटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+