पंजाब: अपराधियों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, गैंगस्टर लंडा के 12 गुर्गे गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में अशांति फैलान वालों की खैर नहीं। पंजाब में शांति स्थापित करने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। इसके लिए मान सरकार पंजाब पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। कपूरथला पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के 12 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

अपराधियों ने सुल्तानपुर लोधी के एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों पर पहले भी कई लूटपाट व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। इनसे पुलिस ने 7.65 बोर की एक पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर, एक देशी पिस्तौल 7.62 बोर, 26 रौंद और 2 लग्जरी बाइक बरामद किए हैं।

एससपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च को फायरिंग करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद सीआईए स्टाफ कपूरथला, डीएसपी-डी और काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर की टीम के साथ संयुक्त आपरेशन चलाया गया।

पंजाब में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मान सरकार पूरी मेहनत कर रही है। उनका कहना है कि पंजाब में हर हाल में शांति स्थापित रहना चाहिए। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रहना चाहिए। किसी भी हालत में अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार का काम बोलता है, एयरपोर्ट जैसा बना पटियाला का नया बस स्टैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+