Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: CM मान ने NRI पंजाबियों को दी खुशखबरी, उनकी समस्याओं को इस तरह किए जाएंगे हल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने NRI पंजाबियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और उनके मुद्दे को जल्द ही हल किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों के मसलों और शिकायतों को जल्द निपटाने के लिए 'एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी' नामक चार कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

राज्य के एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी ' समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी से होगी। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियापुर आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

NRI की समस्याओं को किए जाएंगे हल: CM मान

इन जिलों में हल किए जाएंगे समस्याएं

कुलदीप धालीवाल ने बताया कि इसी तरह 9 फरवरी को एसबीएस नगर (नवांशहर) में एसबीएस नगर, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और एसएएस नगर (मोहाली) आदि जिलों, जबकि 16 फरवरी को संगरूर में संगरूर, पटियाला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, बठिंडा, लुधियाना और मानसा आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले हल किए जाएंगे।

व्हाट्सअप नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायतें

उन्होंने बताया कि इसी तरह 22 फरवरी को फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, तरनतारन, मोगा और मुक्तसर साहिब आदि जिलों को कवर किया जाएगा। धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी 11 जनवरी से 30 जनवरी तक विभाग की वेबसाइट और व्हाट्सअप नंबर 90560-09884 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'सभी के लिए शुभ शुरुआत...', CM मान ने सहकारिता विभाग में 520 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+