CM मान ने इस तारीख को बुलाया पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, लाएंगे विश्‍वास मत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि, 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मान ने कहा कि, विशेष सत्र में हम विश्वास मत से यह जताएंगे कि हमारे पास कितना समर्थन है। मान ने अभी अपने ऑफिशियल ि‍ट्वटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट कर इस बारे में जानकारी दी। वीडियो में मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

Punjab Bhagwant Mann called special session of Punjab Legislative Assembly September 22

सियासत के जानकारों का कहना है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ बुलाया है, जिसमें पंजाब सरकार विश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी और बताएगी कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार है।' न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्‍ली आए। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद ही यह खबर आने लगी कि, मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। भाजपा पर लगे 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों के बीच आप की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। वो कदम यही है कि, सरकार ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।

Punjab Bhagwant Mann called special session of Punjab Legislative Assembly September 22

इस सत्र में पंजाब सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। उक्त जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। देखिए वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+