पंजाब चुनाव में हाशिए पर आधी आबादी: महिला नेतृत्व जुबां पर, टिकट सिर्फ 10% को

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में महिला उम्‍मीदवारों की संख्‍या काफी कम है। पार्टियां जहां महिला नेतृत्व की बात कर रही हैं और महिलाओं के लिए अनेक घोषणाएं कर रही हैं, वे असल में खुद दूध की धुली नहीं है। सच यह है कि, 50 प्रतिशत वोट शेयर होने के बावजूद, केवल 10 प्रतिशत महिलाओं को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

केवल 10% को ही चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया

केवल 10% को ही चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया

पंजाब में लगभग आधे मतदाता महिलाएं हैं, लेकिन उनमें से केवल 10 फीसदी को ही राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस राज्य में कुल 2.77 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.46 करोड़ पुरुष और 1.31 करोड़ महिलाएं हैं। विडंबना यह है कि महिलाओं की ताकत के बावजूद उनका स्वागत केवल मतदाता के रूप में किया जा रहा है न कि राजनेता या विधायक के रूप में।

लुभाने में राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे

लुभाने में राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे

फिलहाल जमीन पर जो दिख रहा है, वो यह है कि राज्य में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें मुफ्त उपहार दिए जा रहे हैं और 1000 रुपये से 2000 रुपये के बीच मासिक नकद का आश्वासन दिया जा रहा है। कांग्रेस और अकाली दल ने जहां 2000 रुपये प्रति माह का वादा किया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है।

लेकिन महिलाओं को टिकट देने से कतरा रहे

लेकिन महिलाओं को टिकट देने से कतरा रहे

पंजाब में वैसे तो कांग्रेस ने अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है, लेकिन उसके पंजाब प्रमुख नवजोत सिद्धू पहले ही आठ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के अलावा गृहणियों के लिए 2,000 रुपये की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, राजनीतिक दल महिलाओं को टिकट देने से कतरा रहे हैं।

यह है हाल

यह है हाल

पंजाब के कुल 117 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस ने 11 महिलाओं को, आप ने 12 महिलाओं को, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) गठबंधन ने आठ और शिअद-बसपा गठबंधन ने सिर्फ 5 को टिकट दिया है। महिलाओं को कम से कम 33 फीसदी आरक्षण देने के वादे के अनुरूप कांग्रेस ने उनमें से केवल 9.40 फीसदी को ही टिकट दिया है। हालांकि आप ने 10.25 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा-पीएलसी-शिअद(एस) गठबंधन ने सिर्फ 6.83 फीसदी महिलाओं और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने केवल पांच महिलाओं (4.27 फीसदी) को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने दी यह सफाई

कांग्रेस ने दी यह सफाई

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने केवल 10 प्रतिशत से कम महिलाओं को टिकट क्यों दिया, पार्टी नेता अलका लांबा ने कहा, "कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा लगाया है। कम से कम 127 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, यूपी में कांग्रेस के टिकट पर। उसी तरह पंजाब में भी 11 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।'

'आप' का यह कहना
आम आदमी पार्टी के खरार उम्मीदवार अनमोल गगन मान ने कहा कि आप ने किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में पंजाब में सबसे ज्यादा महिलाओं को मैदान में उतारा है। गायिका से नेता बनीं सर्वजीत मनुके बोलीं, "हमने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। जो नेता मैदान में हैं, उनमें से ज्यादातर पंजाब से हैं।" बता दें कि, उन्‍हें आप विधायक दल का उपनेता बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+