चुनावी वादों में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पूरी की 'केजरीवाल की एक और गारंटी'

पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। जिसके परिणाम भी जल्द जनता के सामने आने शुरू हो गए हैं।

चुनावी वादों में केजरीवाल की एक और गारंटी पूरी

चंडीगढ़: पंजाब में 10 महीने की आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक अपने किए गए चुनावी वादों को एक्शन मोड पर लागू कर रही है। सत्ता में आते ही सबसे पहले मान सरकार ने मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की। उसके बाद भ्रष्टाचारियों के पर कतरने के लिए भ्रष्टाचार विरोध हेल्पलाइन जारी कर घूसखोरों को जेल के अंदर डाला और अब 400 नए क्लिनिक के उद्घाटन करने के साथ ही पंजाब में 'आम आदमी' क्लिनिक की कुल संख्या बढ़कर 500 कर दी। अमृतसर में हुए इस बड़े आयोजन के दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से एक-एक किए गए वादे को पूरा करने की बात दोहराई।

पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। जिसके परिणाम भी जल्द जनता के सामने आने शुरू हो गए हैं। पंजाब में चल रहे आम आदमी क्लीनिक में 41 हेल्थ पैकेज दिए जा रहे हैं, जो लोगों को मुफ्त में मिलती है, जिसके लिए किसी तरह से कोई भुगतान नहीं करना पड़ता। ऐसे में स्वास्थ्य के बाद अब मान सरकार का पूरा ध्यान सरकारी स्कूल और पढ़ाई के मॉडल पर केंद्रित हैं। साथ ही रोजगार के नए-नए आयाम स्थापित करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।

हाल ही में पंजाब के मुखिया आर्थिक राजधानी मुंबई के दौरे पर आए हैं। ऐसे में उन्होंने बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात और चर्चाएं कर पंजाब में निवेश करने के लिए न्योता दिया है। जिससे पंजाब में प्राइवेट सेक्टर में भी युवाओं को जॉब्स के अवसर मिले। इसके अलावा जल्द ही पंजाब पुलिस में भी भर्ती निकाली जाएगी। इतना ही नहीं 26,000 सरकारी नौकरियां भी सरकार की तरफ से दी है। वहीं 15,000 अनुबंधित कर्मियों की नौकरी भी पक्की की है।

पंजाब को विकसित करने पर सीएम मान और आप का पूरा फोकस है। इसके लिए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के साथ क्राइम फ्री स्टेट बनाने के लिए काम किया जा रहा है। सरकार ने गैंगस्टर सहित नशे के सौदागरों की नकेल कसने का काम किया है। ऐसे में सरकार अपने चुनावी वादों को इन 5 सालों से पहले पूरा करने पर ध्यान लगा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध जंग जारी, 5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+