जो लोग भाजपा में शामिल नहीं हो रहे, वो संविधान की लड़ाई लड़ रहे: मालविंदर सिंह
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जिस तरह से भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्हें 25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। उसपर पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह ने कहा कि ये पहली बार नहीं है,एक-डेढ़ साल पहले भी भाजपा ने इस तरह के ऑफर की कोशिश की थी। ये लोग समय-समय पर इस तरह की कोशिश करते रहते हैं और दूसरी पार्टी के खिलाफ साजिश करते हैं। जहां इनकी सरकार नहीं होती है वहां ये लोग सरकार को गिराने की साजिश करते हैं।
मालविंदर सिंह ने कहा कि इनका तरीका यह है कि पहले आदमी को लालच देते हैं, प्रलोभन देते हैं, पैसा देते हैं, अगर वो आदमी नहीं मानता है तो उसके पीछे ईडी-सीबीआई लगा देते हैं। आज तो बड़ा स्पष्ट है जो लोग भाजपा के लालच में, भाजपा के डर के कारण भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वो कहीं ना कहीं झुक जाते हैं। जो लोग भाजपा में शामिल नहीं हो रहे है। इसका मतलब है कि वो लोग साफ सुथरे हैं, संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

जिन लोगों को जाखड़ साहब ने आस-पास बैठाया था, आप बताइए पंजाब में एक तरफ सत्ताधारी पार्टी है उसे छोड़कर जो चौथे नंबर की भाजपा है उसे आखिर क्यों कोई ज्वाइन करेगा। इसका स्पष्ट मतलब है कि जालंधर में भाजपा चौथे नंबर पर रही थी, अगर इसके बाद भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो साफ है कि इन लोगों को पैसा दिया जा रहा है, लालच दिया जा रहा है। इसपर नवनीत बिट्टू ने मुहर लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications