भाजपा जहां जीत नहीं पाती, वहां ये लोग ऑपरेशन लोटस चलाते हैं: मालविंदर सिंह
पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मालविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टीजहां पर जीत नहीं पाती है वहां पर लोगों को खरीदने की कोशिश करती है, ऑपरेशन लोटस चलाती है।
दरअसल हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता रवनीत बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया। बिट्टू के बयान का हवाला देते हुए मालविंदर सिंह ने कहा कि इन्होंने तो खुलेआम धमकी दे दी है कि चुनाव के बाद पंजाब और दिल्ली की सरकार को तोड़ा जाएगा।

मालविंदर सिंह ने कहा कि पहले ही दिन से हम लोग यह कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी जहां सरकार नहीं बना पाती है वहां ये लोग ऑपरेशन लोटस चलाते हैं। अभी हाल ही में रवनीत बिट्टू की नई-नई भाजपा में ज्वाइनिंग हुई है, उन्होंने सरेआम कह दिया है कि लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब की सरकारें तोड़ी जाएंगी। यह तो स्पष्ट बात है कि जहां भाजपा को मैंडेट नहीं मिल रहा है, वहां ये लोग इस तरह की साजिशें कर रहे हैं।
इनकी कोशिशें आज भी यह है कि आम आदमी पार्टी की, इनकी सरकारों को तोड़ा जाए। आम आदमी पार्टी के जो संयोजक हैं उनको एक झूठे केस में अंदर किया है। उसके पीछे की मंशा यही है कि आम आदमी पार्टी जो लोगों के लिए अच्छे काम कर रही है, उनकी सरकारें तोड़ी जाएं।
गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से चुनाव की तारीखें आने के बाद नेता दल-बदल कर रहे हैं उससे सियासी पारा बढ़ गया है। प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले ही लड़ रही है। पार्टी को भरोसा है कि वह इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications