पंजाब के पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने BDPO दफ्तर में मारा छापा, गैर-हाजिर अफसरों पर कार्रवाई
कपूरथला। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल द्वारा आज छापा मारा गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल कपूरथला के BDPO दफ्तर पहुंचे, जहां कई अफसर व कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए। वहीं, मंत्री के आने का पता चलते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया।

दफ्तर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने आमजन से बात की। इस दौरान ने कई शिकायतें कीं। पंचायत मंत्री धालीवाल को लोगों से मिली शिकायतें सही लगीं, क्योंकि उन्होंने वहां खुद जिम्मेदार अधिकारियों के बारे में जांच की। बताया जा रहा है कि, कई अफसर व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। तब मंत्री धालीवाल ने गैर हाजिर अफसरों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए।

आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता ने कहा कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल जब कपूरथला के BDPO दफ्तर पहुंचे तो उन्हें अव्यवस्था मिली। जिसके बाद उन्होंने कई अफसरों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए।
सत्तारूढ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, पंचायत मंत्री धालीवाल को लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते वह BDPO दफ्तर में जांच करने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications