AAP की सरकार ने पंजाब में अब बुढ़ापा पेंशन को लेकर दी खुशखबरी, जानिए अभी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पंजाब में एक के बाद एक जनकल्‍याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करते जा रही है। इस सरकार ने हाल में आटा-दाल स्कीम की होम डिलवरी शुरू करने का वादा किया। अब एक और खुशखबरी बुर्जुगों की पेंशन वाली दे दी है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि, उनकी सरकार अब बुर्जुगों की बुढ़ापा पेंशन की भी होम डिलिवरी करेगी।

अब बुर्जुगों की बुढ़ापा पेंशन की भी होम डिलिवरी

अब बुर्जुगों की बुढ़ापा पेंशन की भी होम डिलिवरी

बुढ़ापा पेंशन की होम डिलिवरी का मतलब है कि, बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए अब बैंकों की लंबी लाईनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि सरकार उसकी होम डिलवरी करेगी। हां जी, लोकहित के लिए इस स्कीम को शुरू करने की जानकारी मुख्‍यमंत्री ने आम आदमी क्लीनिकों का लोकार्पण करने के बाद दी। उन्होंने कहा कि, बुढ़ापा व विधवा पैंशन के लाभपात्रियों को पैसे लेने में आने वाली परेशानियों पर गौर करते हुए हमारी सरकार ने इस स्कीम को भी होम डिलिवरी से जोड़ने का फैसला किया है।

सरकार बंदिशें खत्म करेगी

सरकार बंदिशें खत्म करेगी

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, बुर्जुगों को बैंक में जाकर लाईन में लगना पड़ता है और कोई दस्तावेज कम पड़ जाए तो उसे लेने के लिए वापस घर भी जाना पड़ता है। कई बार बैंक में पैसा नहीं होता और 2 बजे के बाद कईयों को कैश नहीं मिलता। यह समस्‍या बहुत से बुजुर्गों को होती होगी। हमें इसका अहसास हुआ..इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार इस तरह की बंदिशें खत्म करेगी।

लाभपात्री के घर पर सरकार का स्टाफ आएगा

लाभपात्री के घर पर सरकार का स्टाफ आएगा

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, पेंशन लेने के लिए अब बुर्जुगों को कहीं नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि इसकी भी होम डिलिवरी होगी। उन्‍होंने बताया कि, अब सरकार की ओर से ही लाभपात्री के घर पर स्टाफ आएगा और बायोमैट्रिक अंगूठा लगवाकर पेंशन देगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+