आप के विधायक ने पंजाब में कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, कहा- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

लुधियाना। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। एक व्यक्ति का काम करने के लिए कानूनगो ने 25 हजार रुपए मांगे थे। 10 हजार ले चुका था, तभी उक्त व्यक्ति की शिकायत विधायक जगतार सिंह आ पहुंचे और कानूनगो को 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर सूचना मिलने पर डीएसपी हरविंदर सिंह खैहरा भी मौके पर पहुंच गए।

Punjab: Aam Aadmi Party MLA Jagtar Singh Dayalpura caught a Kanungo taking bribe

पकड़े जाने पर आरोपी कानूनगो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। यह पूरा मामला पंजाब के लुधियाना के कस्बा माछीवाड़ा का है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल, पीड़ित व्यक्ति गांव मेहरबान का रविंदर सिंह है। उसने शिकायत की थी कि कानूनगो उससे 25 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। रविंदर सिंह का जमीन के बंटवारे का काम था। पहले कई बार रविंदर सिंह अपना काम करवाने के लिए कानूनगो के दफ्तर में चक्कर लगाकर थक चुका है। आखिरकार उसने कानूनगो से सेटिंग करने की बात वहीं तहसील से सुनी। इसके बाद जब कानूनगो से बात हुई तो सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। रविंदर ने पहले कानूनगो को 10 हजार रुपए दे दिए। 15 हजार रुपये देने बाकी थे। 15 हजार रुपये लेते समय आरोपी कानूनगो रंगे हाथ पकड़ा गया।

Punjab: Aam Aadmi Party MLA Jagtar Singh Dayalpura caught a Kanungo taking bribe

विधायक जगतार सिंह ने कहा कि, 'हमने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा। रिश्वतखोरों को यह समझ लेना चाहिए कि अब आप की सरकार है। सख्त कार्रवाई होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+