पंजाब में नौकरियों की बहार, AAP सरकार ने 5 महीने में करा दीं 48 विभागों में भर्तियां
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद से नौकरियां तेजी से सृजित होने लगी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में बीते 5 महीने में ही आप सरकार ने 17 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां मुहैया कराईं। नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं युवाओं को सौंपे। आप के नेताओं का कहना है कि, विगत 1 अप्रैल से अब तक सूबे में 48 विभागों में भर्तियां कराई जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से बताया गया कि, उनकी सरकार में सबसे ज़्यादा 4662 भर्तियां स्कूली शिक्षा विभाग (DPI-EE) में कराई गईं। उसी प्रकार, पुलिस विभाग में 4374 नौकरियां, लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के MCs में 3600, रेवेन्यू विभाग में 1091, बिजली विभाग में 1097, मेडिकल एजुकेशन में 697 और स्वास्थ्य विभाग में 520 भर्तियां कराई गईं। इस तरह पँजाब में मान सरकार की ओर से अब तक युवाओं को 17313 नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

महज पांच महीने में ही हजारों रिक्त पद भरे
पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 4,358 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि, ''हमने पदभार संभालने के महज पांच महीने में ही हजारों रिक्त पद भरे हैं।' उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित किया। मान ने कहा कि, पुलिस विभाग के 5,739 और पदों को भरने के लिए भी जल्द भर्ती शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार की ओर से अन्य विभागों में भी युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। इसको लेकर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है।'

कच्चे मुलाजिमों को पक्का कराने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार नौकरियों को प्रायोरिटी मान कर चल रही है। कच्चे मुलाज़मों को लेकर कमेटी के ज़रिए मंथन जारी है।'
बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में हजारों कच्चे मुलाजिमों को पक्का कराने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर 3 बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने अन्य विभागों के कच्चे कर्मचारियेां को पक्का करने का भी वादा किया है।

17313 युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे
सत्तारूढ़ आप के एक नेता ने बताया, 'बीते पांच महीने में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 17,313 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।' उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 48 विभागों में भर्तियां करा चुकी है। सरकार ने कच्चे कर्मचारियेां को पक्का करने की भी शुरूआत कर दी है। सूबे में शिक्षकों को पक्का किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications