पंजाब में अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी, RC की होम डिलीवरी होगी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने कहा है कि, उन्होंने पंजाब में अब ऐसी व्यवस्था कर दी है कि, वाहन खरीदारों को आरटीए (RTA) ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप की सरकार ने इश्तिहार देकर बताया है कि, अब डीलर के पास ही नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। साथ ही स्मार्ट RC की होम डिलीवरी होगी।

Punjab: Aam Aadmi Party government Gives good news for vehicle buyers

मान सरकार का नया ऐलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार ने दावा किया है कि पंजाब में अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की होम डिलीवरी होगी। CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे लोगों को RC बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

Punjab: Aam Aadmi Party government Gives good news for vehicle buyers

मनपसंद नंबर भी चुन सकेंगे
सरकार के मुताबिक सभी डीलरों को नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के अधिकार दे दिए गए हैं। लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसका नंबर भी मौके पर ही चुन सकते हैं। डीलर स्तर पर ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलेगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की अप्रूवल भी डीलर देंगे। इसके बाद लोग ई RC डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+