स्वतंत्रता दिवस पर होगा पंजाब में मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, आमजन को होंगे फायदे

संगरूर। भारत के 75वें स्‍वतंत्‍रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बहुत-से मोहल्ला क्लीनिकों का लोकार्पण करेगी। इन मोहल्ला क्लीनिक में आम आदमी के स्‍वास्‍थ्‍य की खातिर कई जरूरी सुविधाएं होंगी। मान सरकार अब तक सूबे में दर्जनों मोहल्ला क्लीनिक तैयार करा चुकी है। अब 15 अगस्‍त को संगरूर जिले में भी 4 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा।

Punjab: aam aadmi Mohalla clinics to be inaugurated on Independence Day

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, हमारी सरकार आज से तीन दिन बाद 15 अगस्त को दिल्ली सरकार की तर्ज पर पंजाब भर में मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है, जिसके तहत संगरूर जिले में भी 4 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, शहर में हरेड़ी रोड और जिला लाइब्रेरी में स्थित सेवा केन्द्रों में मोहल्ला क्लीनिकों का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिजली और फर्नीचर आदि का काम भी इन मोहल्ला क्लीनिकों में हो चुका है। ठेकेदार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि, वर्तमान समय में तैयार किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक पर पेंट का काम शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

Punjab: aam aadmi Mohalla clinics to be inaugurated on Independence Day

सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर ने कहा कि, संगरूर में दो और भवानीगढ़ व धूरी में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, शुक्रवार को मोहल्ला क्लीनिक की इमारत को पूरा कर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के हवाले कर दिया जाएगा।

इससे पहले स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि, 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार 100 मोहल्ला क्लीनिक खुलवाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के फैमिली वेलफेयर हेल्थ एंड वेलनेस सेंट्रल प्रोग्राम के नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब की तरफ से भी इसकी जानकारी भेजी दी गई है। विभाग की तरफ से रूरल डेवलपमेंट और पंचायत विभाग के चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी लोकल गर्वमेंट को लेटर जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+