पंजाब: डॉक्टरों समेत 3909 नए मरीज मिले, 9 मौतें, अब नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म, सिविल में इलाज शुरू
जालंधर। पंजाब में 6 माह बाद फिर 24 घंटे में 9 मरीजों की कोरोना से जान चली गई। जिनमें एक 26 वर्षीय युवक, 5 सीनियर सिटीजन और तीन 40+ के मरीज हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 3909 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 619623 हो गया। फिलहाल सबसे ज्यादा 4147 सक्रिय मरीज पटियाला में हैं। वहीं, पूरे प्रदेश का आंकड़ा 16333 है।

नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म, आज से सिविल में इलाज शुरू
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि, पंजाब में अब तक कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16701 हो गया है। हालांकि, कल 145 मरीजों को संक्रमण मुक्त भी घोषित किया गया है। जिससे अब तक ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 588401 हो गया है। पंजाब के जालंधर जिले की बात करें तो यहां रविवार को 278 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि सक्रिय मामले 1400 हो गए हैं। इस जिले में अब तक कुल 65135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। नए संक्रमितों में 4 डाॅक्टर बताए जा रहे हैं, जिनमें से 2 सरकारी और 2 प्राइवेट हैं। वहीं, कई परिवारों में 3 से 5 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल खत्म होने पर आज से सिविल हॉस्पिटल में इलाज शुरू कर दिया गया है।
Recommended Video

जांलधर में 1 दिन में 2200 वैक्सीन लगीं
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित यूनिवर्सिटी के 4 स्टूडेंट्स कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, पूरे पंजाब के अब 11 जिलों में आंकड़ा 100 मरीजों के पार चला गया है। कल छुट्टी का दिन था, मगर 11 जिलों में 100 से ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, पूरे राज्य में कल 9 लोगों ने दम तोड़ा..एक दिन में हुई मौतों का यह आंकड़ा 14 जुलाई 2021 के बाद से सबसे बड़ा है। यहां 14 जुलाई को भी 9 मौतें हुई थी।

पटियाला अब पंजाब का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
कल, सबसे ज्यादा 3 मौतें पटियाला में हुई है, जोकि फिलहाल पंजाब का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट एरिया है। 26 वर्षीय युवक समेत 2 मौतें संगरूर में, जबकि लुधियाना, होशियारपुर, मोहाली और पठानकोट में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई। कुल 5 मृतकों की आयु 60 साल से ज्यादा थी। जबकि 3 मृतकों की आयु 40 से ज्यादा। इस तरह अभी देखें तो कोरोना से हर आयु वर्ग के मरीजों की मौत हो रही है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 48% है।












Click it and Unblock the Notifications