जाली खाद कंपनियों के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, दो के लाइसेंस किए रद्द

Punjab News: पंजाब सरकार ने जाली खाद विक्रताओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियान ने इसकी जानकारी दी। सीएम भगवंत मान के आदेश पर किसान कल्याण विभाग ने दो खाद्य कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। दरअसल, इन कंपनियों पर आरोप है कि इनके द्वारा स्टेट कोऑपरेटिव को मिलावटी DAP सप्लाई किया गया।

किसान कल्याण विभाग ने M/s Madhya Bharat Agro Products Ltd और M/s Krishna Phoschem Pvt. Ltd का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पंजाब के किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदियान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने मिलावटी रसायन सप्लायर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Gurmeet Singh Khuddian

प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदियान ने बताया कि मध्य भारत एग्रो और कृष्णा द्वारा बाजार में सप्लाई किए जा रहे 40 DAP के पैकिंग से सैंपल लिए गए थे। इनमें से कुल 24 सैंपल तय मानक पर नहीं खड़ा नहीं उतरा, जबकि दो के रिजल्ट अभी आने बाकी हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्रीय कृषि और उर्वरक मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दे दी गई है, ताकि आगे इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दरअसल, पंजाब सरकार ने खाद्य की गुणवत्ता जांचने के लिए साल 2024-25 क लिए 4700 सौ सैंपल जमा करने का प्लान बनाया था। कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह ने कहा कि अब तक कुल 1004 सैंपल गुणवत्ता की जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+