पंजाब: 'लोगों को सुविधाएं देने के बजाय डरा-धमका कर वोट मांग रही तानाशाह सरकार', बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात के भरूच लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चैतर वसावा के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर लोगों को संबोधित किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों के उत्साह और जुनून ने साबित कर दिया है कि गुजरात की जनता बदलाव और ईमानदारी की नई कहानी लिखेगी। लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस सम्मान और प्यार के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद...!

सीएम मान ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार लोगों को सुविधाएं देने के बजाय डरा-धमका कर वोट मांग रही है। लेकिन हम डरने या नफरत फैलाने की राजनीति नहीं करते हैं। हम काम की राजनीति करते हैं। लड़ेंगे और जीतेंगे।

बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे 13 हाथ दे दो, 3 साल में पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखा दूंगा', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+