केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले 'खालिस्तान' समर्थक नारे, दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक शब्द
जालंधर। पंजाब में आए रोज खालिस्तान समर्थकों की ओर से नापाक हरकतें की जा रही हैं। कभी भारत के विरुद्ध नारेबाजी होती है तो कभी दीवारों पर आपत्तिनजक शब्द लिख दिए जाते हैं। आज दिल्ली के सीएम-आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के जालंधर में होने वाले कार्यक्रम से पहले फिर खालिस्तान समर्थकों ने करतूतें कर दीं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि, जालंधर में तालाब के पास देवी के शक्ति पीठ (मंदिर) की दीवारों पर खालिस्तान समर्थन से जुड़े स्लोगन लिख दिए गए। जालंधर पुलिस अब इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ये गुनाह करने वालों को पकड़ा जा सके। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम नारे लगाने वाले का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

खास बात यह है कि, आज जालंधर में दिल्ली के सीएम एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का कार्यक्रम होने जा रहा है।इससे पहले ही खालिस्तान समर्थकों ने हरकतें कर दीं।

आॅपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर भी लगे नारे
इससे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी। जहां एक समुदाय की ओर से खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर-बैनर भी लहराए गए। उस दौरान लोगों ने स्वर्ण मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गेट के पास ही रोक लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications