श्री गुरु रविदास का 650वां 'प्रकाश उत्सव' होगा भव्य, सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कसर: सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार (24 फरवरी) को कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास का 650वां 'प्रकाश उत्सव' अभूतपूर्व तरीके से मनाएगी। सीएम मान श्री गुरु रविदास के 647वें प्रकाश उत्सव पर ये ऐलान किया। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। मान कि श्री गुरु रविदास का 650वां 'प्रकाश उत्सव' के आयोजन को बड़ी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
श्री गुरु रविदास के 647वें प्रकाश उत्सव पर सीएम ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया और कहा कि आम आमदी पार्टी की सरकार गुरु रविदास की शिक्षाओं के अनुरूप शासन कर रही है। सीएम ने दावा किया कि राज्य सरकार सबसे गरीब लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास ने पूरी मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया है। राज्य सरकार बाबा साहिब बीआर अंबेडकर की विचारधारा के अनुरूप समाज के कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त बना रही है। सीएम ने आगे कहा कि पंजाब सरकार का 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को समृद्ध भविष्य बेहतर करके बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए है।
राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर का जिक्र करते हुए सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में गुरु रविदास के आशीर्वाद से जल्द ही एक नया, जीवंत और प्रगतिशील पंजाब उभरेगा। राज्य में युवाओं को 40,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications