Punjab: चॉकलेट खाते ही 18 महीने की मासूम को होने लगी खून की उल्टियां, जांच में हुआ डरा देने वाला खुलासा
Punjab Chocolate News: छोटी सी उम्र से ही माता-पिता बच्चों को चॉकलेट खाने के शौकीन बना देते हैं। अब ऐसे ही माता-पिता को सतर्क करने वाली खबर सामने आई है। पंजाब में एक 18 महीने के मासूम की चॉकलेट खाने से तबीयत बिगड़ गई।
घटना पंजाब के पटियाला की है, जहां चॉकलेट खाने के बाद 18 महीने की बच्ची को खून की उल्टियां हुईं, जिसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पटियाला में एक किराने की दुकान से खरीदी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट खाने के बाद डेढ़ साल की एक बच्ची को खून की उल्टी हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि चॉकलेट एक्सपायर हो चुकी थी।
लुधियाना की रहने वाली मासूम अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर पटियाला गई थी। रिश्तेदार विक्की गहलोत ने एक लोकल किराना स्टोर से बच्ची के लिए चॉकलेट का एक डिब्बा खरीदा था।
चॉकलेट खाने के बाद निकलने लगा खून
घर लौटने के बाद बच्ची ने चॉकलेट खा ली और उसके बाद मुंह से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लड़की की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह जहरीला पदार्थ खाने के बाद बीमार पड़ी है।
दुकानदार बेच रहा था एक्सपायर्ड सामान
इसके बाद परिवार ने पुलिस और राज्य स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई।स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम शिकायतकर्ता के साथ किराने की दुकान पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि दुकान पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेची जा रही है। दुकान से अन्य एक्सपायर्ड स्नैक्स भी जब्त किए गए। मामले की जांच चल रही है।
केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत
पिछले महीने भी ऐसी ही डरा देने वाली खबर सामने, जहां पटियाला में एक 10 वर्षीय लड़की की उसके जन्मदिन पर केक खाने के बाद मौत हो गई थी। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गये थे। परिवार ने राज्य स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की। बाद में पता चला कि जिस बेकरी से केक का ऑर्डर दिया गया था, वह पंजीकृत नहीं थी और फर्जी नाम से चल रही थी। यह भी पता चला कि ऑर्डर किया गया केक बासी था।












Click it and Unblock the Notifications