OPINION: पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल, 50 हजार करोड़ का आया निवेश, उद्योगपतियों के साथ खड़े हैं CM भगवंत मान
Opinion: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक से बढ़कर एक लोककल्याणकारी फैसले लेते रहते हैं। पंजाब की जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बीच सीएम भगवंत मान ने अपना पूरा दिल पंजाब के उद्योगपतियों के लिए खोल दिया है।
पंजाब में उद्योग और लोगों को नौकरी दिलाने के लिए सीएम मान ने एक बार फिर बड़ा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री की लोकप्रिय योजना के तहत अब यहां के उद्योगपति पंजाब छोड़ के कहीं नहीं जा रहे हैं। वे यहीं पर अपना उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

इसके लिए सीएम मान ने उद्योगपतियों की जरूरतों का खास ख्याल रखा है। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह दुरुस्त किया है। भ्रष्टाचार को खत्म किया है। साथ ही उद्योगपतियों के हित में फैसले रहे हैं। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने कई उद्योगपतियों से पंजाब के विकास को लेकर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं, जिसके तहत अब उद्योगपतियों को पंजाब छोड़ कर जाने की जरूरत नहीं है।
सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होने से पंजाब में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। पंजाब के विकास में यह योगदान बड़ा अहम है। उनका ये भी मानना है कि जब तक राज्य में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं होगा, तब तक कोई उद्योगपति निवेश नहीं करना चाहेगा। इसलिए उन्होंने सबसे पहले लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल किया। सीएम मान ने उद्योगपतियों के लिए और दिल चौड़ा करते हुए कहा कि जब भी उन्हें हमसे मुलाकात करनी हो, वह सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं।
इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम भगवंत मान सरकार के कामों को सराहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर लॉ एंड आर्डर की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हुआ है। जो कारोबारी बाहर का रुख कर रहे थे, वे पंजाब लौट रहे हैं। पिछले एक साल में सबसे ज्यादा 279000 एमएसएमई रजिस्टर्ड हुई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: बड़े ऐलान और नौकरियां देने के मामले में पंजाबियों के चहेता बने सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications