OPINION: पंजाब में GST कलेक्शन बढ़ाने पर CM भगवंत मान का जोर, निकाला ये शानदार उपाय, लोगों में खुशी
पंजाब की भगवंत मान सरकार अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं से हमेशा चर्चा में रहते हैं। पंजाब के लोगों की भलाई के लिए वे बहुत मेहनत कर रहे हैं। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार के लिए पूरी जतन से कोशिश कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक और तरकीब निकाली है। राजस्व बढ़ाने के लिए उन्होंने ड्रॉ निकाला है। इससे लोगों को बंपर इनाम मिल रहा है।
दरअसल, सीएम भगवंत मान ने टैक्स चोरी को बंद करने के लिए उन्होंने ये उपाय निकाला है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मुताबिक, पंजाब का जीएसटी कलेक्शन बहुत कम है। राज्य सरकार के प्रयासों की वजह से 1 साल में करीब 26 प्रतिशत ही कलेक्शन बढ़ा है। इसी को बढ़ाने के लिए मान सरकार ने यह तरकीब निकाली है।

बता दें कि जीएसटी कलेक्शन हरियाणा के मुकाबले सिर्फ एक चौथाई है। जुलाई महीने में जहां पंजाब का जीएसटी कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये रहा तो, वहीं हरियाणा का जीएसटी कलेक्शन 7900 करोड़ से अधिक पहुंच गया था।
इसके लिए भगवंत मान सरकार ने जो योजना शुरू की है, उसके मुताबिक हर जिले में 10 इनाम हर महीने दिए जाएंगे। पंजाब के 29 टैक्सेशन जिलों में हर महीने 290 इनाम दिए जाएंगे। हर महीने की 7 तारीख को मान सरकार इसके लिए लक्की ड्रॉ निकालेगी। जीतने वाले को 10 हजार रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे। विजेताओं के नाम टैक्सेशन विभाग की वेबसाइट पर दी जाएगी और मोबाइल एप के जरिए भी उनको इसकी सूचना दी जाएगी।
सीएम भगवंत मान ने 'मेरा बिल' जीएसटी एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से 'बिल लाओ, इनाम पाओ' योजना लॉन्च की गई है। इस योजना के तहत कम से कम 200 रुपये की खरीद के बिल को इस एप पर अपलोड किया जाएगा और लक्की ड्रॉ में जिसका नाम आएगा उसे इनाम दिया जाएगा। ये इनाम खरीदी गई वस्तु-सेवा के लिए अदा किए टैक्स के 5 गुना के बराबर होगा।
यह भी पढ़ें- 'जल्द बुझने वाला है BJP के जुल्म का दीया', संजय सिंह के परिवार से मिले CM भगवंत मान, मोदी सरकार पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications