'जल्द बुझने वाला है BJP के जुल्म का दीया', संजय सिंह के परिवार से मिले CM भगवंत मान, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Punjab CM Bhagwant Mann Meet Sanjay Singh Family: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज यानी रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम मान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे हैं। सीएम मान उनके परिवार से मिलने पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी लोग उनका समर्थन नहीं करते, वहां अन्य राजनीतिक दलों को डराना भाजपा का स्वभाव है। यही कारण है कि ईडी ने हमारे मुखर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन, हम भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे।

जल्द बुझने वाला है BJP के जुल्म का दीया: CM भगवंत मान

एक दोस्त के लिए 140 करोड़ लोगों को सूली पर टांग रखा है- सीएम भगवंत मान

उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम किसी और मिट्टी के बने हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि असली नारा एक ही है, जो बीजेपी वाले बोलते नहीं हैं। वह नारा है एक देश एक दोस्त। जो दोस्त हैं, उनके घर ईडी जानी चाहिए। लेकिन वहां नहीं जाती है। एक दोस्त के लिए उन्होंने 140 करोड़ लोगों को सूली पर टांग रखा है।

दीया जब ज्यादा फड़फड़ाता है तो उसके बुझने का समय होता है- सीएम भगवंत मान

पंजाब के सीएम ने कहा कि यह एक दीया है और दीया जब ज्यादा फड़फड़ाता है तो उसके बुझने का समय होता है। भाजपा के जबर और जुल्म का दीया आने वाले दिनों में बुझने वाला है। पंजाबी में कहते हैं इंतिहा करने वाले को पता नहीं चलता की उसका अंत कब हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में शादी, फिर दुल्हनों को छोड़ विदेश भागे NRI दूल्हों पर मान सरकार बड़ा एक्शन, अब कुर्क होगी संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+