पंजाब:सस्ती बिजली की घोषणा पर AAP नेता ने साधा CM चन्नी पर निशाना, कही ये बड़ी बात

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्रंप कार्ड खेलते हुए सस्ती बिजली दर का ऐलान किया है। सीएम चन्नी के सस्ती बिजली दरों के ऐलान करते ही पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है।

चंडीगढ़, नवंबर 1, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्रंप कार्ड खेलते हुए सस्ती बिजली दर का ऐलान किया है। सीएम चन्नी के सस्ती बिजली दरों के ऐलान करते ही पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर भी सीएम चन्नी पर निशाना साध रहे हैं। सीएम चन्नी के सस्ती बिजली दर का ऐलान करने के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी के को-इंचार्ज राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस कर सीएम चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिजली सस्ती करना सरकार का जुमला है। चुनाव नजदीक आ रहे है इसलिए बिजली सस्ती हुई है। 5 महीने में बिजली की दरों में कटौती करना महज ड्रामा है। यह सीएम चन्नी का चुनावी स्टंट है। उन्हें तो सिर्फ फोटोग्राफी करवाने से मतलब है। कांग्रेस के वीजन में होता तो हर राज्य में बीजली सस्ती होती। लोगों को बहलाने के लिए ऐसे ऐलान किए जा रहे है।

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार के कर्मचारियों को अब डीए में 11 फीसद बढ़ोतरी दी जाएगी, जिससे सरकार को हर महीने तकरीबन 440 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ वहन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 14 फीसद डीए की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार के पास समय की कमी होने के कारण बाकी रहते 3 फीसद पर फिलहाल विचार किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली और अरूणा चौधरी भी मौजूद रहीं।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: CM Channi का ऐलान, बिजली की दरों में 3 रुपये की कटौती | वनइंडिया हिंदी
    सस्ती बिजली देने का ऐलान

    सस्ती बिजली देने का ऐलान

    पंजाब में बिजली पहले भी चुनावी मुद्दा रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिजली के दरो में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती करने की घोषणा की है। पंजाब में बिजली की कीमतों को लेकर ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की। बैठक में सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि पंजाब के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली की बजाए सस्ती बिजली चाहिए इसकी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने दरों में कटौती का ऐलान किया।

    500 मेगावाट के टेंडर की घोषणा

    500 मेगावाट के टेंडर की घोषणा

    कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में प्रति यूनिट तीन रुपये बिजली के दाम सस्ते किए जा रहे हैं, यह कटौती शून्य से 7 किलो वॉट तक की दरों में की गई है। पहले 100 यूनिट तक 4.19 रुपये देने पड़ते थे। अब उसमें प्रति यूनिट तीन रुपये की कमी होगी। पंजाब कैबिनेट ने जीवीके गोइंदवाल साहिब पीपीए को खत्म करने के पीएसपीसीएल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जो 6-7 रुपए प्रति यूनिट पर बिजली मुहैया करा रहा था। अब पंजाब ने अपने स्वयं के 500 मेगावाट के टेंडर की घोषणा की है। बिजली की दर 2.38 रुपये प्रति यूनिट होगी।

    कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

    कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

    पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में बिजली की कीमतों में 3 रुपए की कटौती के फैसले से पंजाब की जनता को राहत तो मिली है।। वहीं सियासी गलियारों में ये भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है। पंजाब में कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही पंजाब में चुनाव जीतने के बाद 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी घोषणा कर चुके हैं।


    ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: CM चन्नी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ प्रशासन देने का दावा, पढ़िए पूरी ख़बर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+